बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से अब उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट, मुंबई व दिल्ली जाना होगा आसान

Darbhanga Airport: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से अब दिल्ली और मुंबई जाने के लिए इंडिगो विमान उड़ान भर सकेगी। दिल्ली और मुंबई के लिए इंडिगो को स्लॉट मिलने से यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी।

Darbhanga Airport: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब इंडिगो की विमान भी उड़ान भरेगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो की फ्लाइट दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। यह सेवा एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

darbhanga airport

फाइल फोटो।

संजय झा ने दी जानकारी

इसकी जानकारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। उन्होंने शनिवार को बताया कि इसके लिए टिकट की बिक्री जल्द शुरू होने वाली है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी और इस एयरपोर्ट पर उनका भरोसा कम हो रहा था। इस संबंध में मैंने 21 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानियों को दूर करने तथा रनवे का विस्तार कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। इंडिगो को टाइम स्लॉट उपलब्ध कराने में उनका भी सहयोग रहा।"

End of Feed