पटना

Patna : Harilal's के ठिकानों पर IT की रेड, मिठाई की जगह मिलीं विदेशी मदिरा की बोतलें; बड़े हेरफेर में मालिक गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना स्थित मशहूर मिठाई निर्माता Harilal's के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। उनकी शॉप से शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।

Image

पटना Harilal शॉप (फाइल फोटो)

पटना : राजधानी के मशहूर मिठाई निर्माता Harilal's मुश्किल में आ गए हैं। इनकम टैक्स की टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। गुरुवार की देर रात ही IT टीम ने एक्शन लिया था। जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान घर से महंगी विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद की गईं हैं। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद संदीप के घर से शराब मिलने के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई के बाद अन्य शॉप मालिकों में हलचल देखी जा रही है।

संदीप महेश मनकानी के घर से विदेशी मदिरा बरामद

शराब की बोतलें मिलने पर बुद्धा कॉलोनी थाना को इनकम टैक्स ने सूचित किया। पुलिस को मिली सूचना के बाद Harilal's के डायरेक्टर Co Founder संदीप महेश मनकानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदीप महेश मनकानी के आवास से महंगी विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई हैं, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उनसे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसी साल 5 मार्च को Harilals ने बिहार विधान सभा परिसर में भी अपना आउटलेट खोला था। पटना में कई जगहों पर Harilals के बड़े आउटलेट हैं।

टैक्स चोरी के मामले ंमें कार्रवाई

जानकारी है कि मशहूर मिठाई दुकान पर टैक्स चोरी का मामला चल रहा है। जनवरी में भी आयकर विभाग की टीम ने पटना के 14 ठिकानों के साथ सीवान में भी छापेमारी की थी, जिसमें बड़े हेरफेर की गुंजाइश दिखी थी। इस कार्रवाई के बाद अन्य रेस्टोरेंट और मिठाई शॉप पर हड़कंप की स्थिति है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article