H3N2 Virus in Patna: पटना के जिन इलाकों में फ्लू के अधिक मरीज पाए जाएंगे, वहां रैंडमली रोगियों के सैंपल लेकर एच3एन2 वायरस की जांच होगी। अगमकुआं स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के ब्रांच राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरएमआरआई) में शहर की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पटना सिविल सर्जन ने एहतियात संबंधी निर्देश जारी किए हैं। सिविल सर्जन डॉ. श्रवण कुमार के मुताबिक भारत सरकार द्वारा 11 मार्च को जारी निर्देशों से सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसके तहत जिन इलाकों में फ्लू के अधिक मरीज मिलेंगे, वहां के गंभीर मरीजों के रैंडमली सैंपल लेकर आरएमआरआई में एच3एन2 वायरस की जांच के लिए भेजा जाएगा।
पीएमसीएच, जिसमें फ्लू के लक्षण वाले मरीजों का हो रहा इलाज
अभी वायरल पीड़ित सभी लोगों को दूसरों से दूरी बनाकर रहने की सलाह दी जा रही है। सिविल सर्जन के मुताबिक संक्रमित महिला स्वस्थ हो चुकी है। बता दें एच3एन2 स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का म्यूटेटेड वायरस है। इसके शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू की तरह होते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ यह कोरोना की तरह फेफड़ों को प्रभावित करता है। इस बीमारी से देश भर में तीन लोगों की जान जा चुकी है।
