सासाराम रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हो रही भीड़, महाकुंभ जाने के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर श्रद्धालु

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ बेकाबू होने लगी है। लोग जैसे-तैसे ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। कई लोग गेट पर लटककर यात्रा करने के लिए मजबूर है। स्थिति को देखते हुए कोई बड़ा हादसा न हो जाए, इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

महाकुंभ मेला अब अपने अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। महाकुंभ के अंतिम शाही स्नान में अब केवल 5 दिन का समय बाकी रह गया है। इस दौरान भारी संख्या में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस समय देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसी ही स्थिति बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर भी बनी हुई है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु अपनी जान को जोखिम में डालकर महाकुंभ जाने के लिए यात्रा कर रहे हैं।

Sasaraam Railway Station

सासाराम रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हो रही भीड़

जान-जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर लोग

महाकुंभ के स्नान के लिए जाने के लिए यात्री ट्रेन के गेट पर लटककर यात्रा करने को मजबूर है। ट्रेन आने की अनाउंसमेंट होते ही लोग ट्रैक पर कूद-कूदकर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों के दिमाग में केवल एक ही बात है कि वह जैसे-तैसे प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पहुंचे। ताकी वह भी संगम घाट में आस्था का डुबकी लगा सकें।

End of Feed