Patna Doctor Shot Dead: बिहार की राजधानी पटना में एक हॉस्पिटल डायरेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है, इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है, अपराधियों ने बेखौफ अंदाज में एक उन्हें गोलियों से भून डाला, मृतका का नाम डॉक्टर सुरभि राज है, उनकी उम्र लगभग 33 साल थी।
एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर सुरभि राज की हत्या (फाइल फोटो)
सामने आई जानकारी के अनुसार पटना के अगमकुआं में मौजूद एशिया हॉस्पिटल डायरेक्टर की गोली मारकर हत्या की गई है, गोली लगने से अस्पताल उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
ये भी पढें- मेरठ हत्याकांड का सबसे बड़ा खुलासा, पड़ोसी कुसुम ने खोला मुस्कान का राज; कहा- ड्रम को 7-8 मजदूर...
घटना की सूचना मिलते ही पटना के अगमकुआं थाना सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर सुरभि राज अपने अस्पताल के चेंबर में बैठी थी तभी यह घटना घटी वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है, पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
