आज पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमित शाह, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 10, 2023, 02:48 PM IST

Patna News Today: ईसीजेड बैठक के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली लौटने से पहले शाह प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। शाह के दौरे को लेकर पटना में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Patna News Today: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य सदस्य राज्यों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे। बैठक में मोटे अनाज के लिए न्यूनतम मूल्य, बुनियादी ढांचे का निर्माण, जल बंटवारा आदि जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

​amit shah, amit shah latest news, patna news hindi, patna news today, patna latest news, patna hindi news



अमित शाह और नीतीश कुमार। (सांकेतिक फोटो)

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड राज्य शामिल हैं। यह पहली बार होगा कि जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) द्वारा अगस्त 2022 में राज्य में महागठबंधन सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ लिए जाने के बाद शाह और नीतीश कुमार बिहार में एक साथ मंच साझा करेंगे। गृह मंत्री दोपहर करीब पौने दो बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे और सीधे बैठक स्थल (मुख्यमंत्री सचिवालय) पहुंचेंगे। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बैठक दोपहर दो बजे से शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी।

End of Feed