दिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत होली स्पेशल, आज से शुरू हो गई सर्विस; जानें सब कुछ

होली के अवसर पर भारतीय रेलवे ने देश की राजधानी नई दिल्ली और बिहार की राजधानी पटना के बीच होली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत कर दी है। पहली वंदे भारत होली स्पेशल आज नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो चुकी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ -

अगले शुक्रवार यानी 14 मार्च 2025 को हर तरफ रंगों के त्योहार होली की धूम होगी। बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों की ओर रुख कर रहे हैं। नजदीकी शहरों से घर जाने वाले लोग सड़क मार्ग से ही घर ओर जा रहे हैं, जबकि लंबी दूरी के लोगों को ट्रेन या हवाई जहाज का ही सहारा है। महंगा हवाई सफर हर किसी के बस की बात नहीं, ऐसे में पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने वाली ट्रेन का रास्ता ही शेष बचता है। देश के लोग होली के त्योहार को अपनों के बीच मनाएं, इसके लिए भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यह ट्रेनें पिछले कई दिनों से चल रही हैं और होली के बाद लोगों के लौटने तक चलेंगी। ऐसी ही एक होली स्पेशल के रूप में भारतीय रेलवे ने दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत भी चलाई है। जी हां, दिल्ली-पटना होली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसका पहला ट्रिप आज यानी शनिवार 8 मार्च को लग रहा है। चलिए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ।

Delhi-Patna Holi Special Vande Bharat

पटना के लिए होली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

बिहार के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं। ऐसे में जब रंगों का त्योहार मनाने के लिए अपनों के बीच जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे ने दिल्ली और पटना के वंदे भारत होली स्पेशल चलाने का फैसला किया है। स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से पटना तक चलेगी। यह होली स्पेशल आज यानी 8 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी, ताकि होली पर ट्रेनों की भीड़ को कम करने में कुछ मदद मिले। नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ते में कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया, छपरा और पाटलीपुत्र जंक्शन पर रुकेगी।

End of Feed