पटना

बिहार के औरंगाबाद में नहर में गिरी कार, हादसे में पांच लोगों की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक कार नहर में जा गिरी। नहर में गिरने के बाद कार में पानी भर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पटना के रहने वाले थे और सभी रोहतास के गुप्ताधाम महादेव की पूजा करने गए थे, तभी लौटने के क्रम में हादसे का शिकार हो गए।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गुप्ताधाम से दर्शन कर लौट रहे थे मृतक।
  • पटना लौटने के क्रम में हुआ हादसा।
  • कार में पानी भर जाने से पांच की मौत।

Road Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक पटना के रहने वाले बताए जाते हैं।

रोहतास से लौट रहे थे पटना

पुलिस ने बताया कि पटना के राजीव नगर के कुछ लोग सावन के पवित्र महीने में रोहतास जिले के गुप्ताधाम भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करने गए थे। इसके बाद भगवान का दर्शन कर सभी कार से लौट रहे थे। इसी दौरान दाउदनगर-बारून रोड पर चमन बिगहा के समीप कार एक नहर में जा गिरी। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।

नहर में कार गिरने से पांच की मौत

दाउदनगर के थाना प्रभारी मोहम्मद आजाद खान ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी पांचों शवों को नहर से बाहर निकाल लिया गया है। सभी मृतक पटना के राजीव नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कार कब नहर में गिरी, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। जब ग्रामीणों ने नहर में एक कार को गिरा देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है।

इनपुट- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article