महाकुम्भ जाने वाले यात्री NH19 पर फंसे, कई किमी लंबा जाम ले रहा सब्र का इम्तिहान

महाकुम्भ मेले में शामिल होने के लिए बिहार के रास्ते प्रयागराज जाने वाले यात्री कैमूर जिले में एनएच 19 पर लगे भीषण जाम में फंस गए हैं। यहां निर्माण कार्य के चलते डायवर्जन किया गया है, जिसकी वजह से यहां हर रोज कई किमी लंबा जाम लग रहा है। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रयागराज में महाकुम्भ मेले को अब एक महीना हो गया है। अब तक करीब 50 करोड़ लोग संगम पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अब भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुम्भ स्नान के लिए जा रहे हैं। महाकुम्भ स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते बिहार में भी सड़कों पर ट्रैफिक का भारी दबाव है। इसके चलते NH-19 पर भीषण जाम है, जो कैमूर जिले से ही शुरू हो जा रहा है।

traffic-Jam-kamur

कैमूर में एनएच 19 पर लगा भीषण जाम

कई राज्यों के लोग बिहार होते हुए महाकुम्भ में स्नान के लिए जा रहे हैं। इससे बिहार के कई जिलों में ट्रैफिक बढ़ गया है। एनएच19 पर जाम का सिलसिला कैमूर जिले से ही शुरू हो जा रहा है।

End of Feed