Government Bus for Patliputra Bus Terminal : बुधवार से पटना एयरपोर्ट और जंक्शन से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के लिए चलेंगी सरकारी बसें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 12:24 PM IST

Patna News: फरवरी महीने की शुरुआत के साथ लोगों को पटना में सफर करना आसान हो गया। शहर में नए चार रूटों पर सरकारी बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। इन रूटों पर चलने वाली बसें पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक जाएंगी। अभी लोगों को उक्त टर्मिनल तक जाने में ऑटो वाले को मनमाना किराया देना पड़ रहा था। इससे यात्री एक साल से परेशान थे। अब जिला प्रशासन की पहल पर शहर की चार जगहों से उक्त टर्मिनल के लिए सरकारी बसें चलाई जा रहीं हैं। बुधवार से इसका ट्रायल शुरू हुआ है। दो हफ्ते तक ट्रायल चलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार राज्य पथ परिवहन निगम शुरू कर रहा सेवा
  • निगम ने चार रूट पर 15 बसें चलाने की दी है मंजूरी
  • इन रूटों पर 15 फरवरी तक ट्रायल के तौर पर होगा बस परिचालन

Patliputra Bus Terminal: अब लोगों को पाटलिपुत्र बस टर्मिनल जाने में असुविधा नहीं होगी। कम किराए पर भी लोग सफर पूरा करेंगे। बुधवार से पटना एयरपोर्ट समेत चार जगहों से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के लिए सरकारी बसें चलनी शुरू हो गईं हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने ट्रायल के तौर पर नए चार रूटों पर 15 बसें परिचालित करने की मंजूरी दी है। इसके तहत दानापुर रेलवे स्टेशन से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, दानापुर से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, पटना एयरपोर्ट से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल और गांधी मैदान से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक बसें चलाई जाएंगी।

patliputra bus terminal

पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के लिए चलेंगी सरकारी बसें

हाल में जिला प्रशासन और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने स्थल निरीक्षण के बाद चार जगहों से बस टर्मिनल को जोड़ने के लिए रूट चयनित किया था। अब प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक फरवरी से 15 फरवरी तक नए चार रूटों पर बसों के परिचालन का ट्रायल शुरू किया गया है। इससे पहले लोग निजी बस या ऑटो से टर्मिनल जाते थे। बस और ऑटो वाले तय से अधिक किराए वसूल रहे थे। रात के समय में किराए कई गुना अधिक लेते थे। अब सरकारी बसों के परिचालन से इनकी मनमानी पर लगाम लगेगी। गौरलतब है कि सरकारी बसों के परिचालन को लेकर पिछले छह महीने से कवायद चल रही थी।

End of Feed