पटना में बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार 3 अपराधियों ने 2 को सरेआम मारी गोली; देखें CCTV Footage

बिहार की राजधानी पटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन बदमाश अचानक बाइक पर आए और सड़क किनारे बाइक पर बैठे दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है।

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इस बात का पता एक सीसीटीवी फुटेज से लगाया जा सकता है। इस सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों में दिन दहाड़ सड़क किनारे बाइक पर बैठे दो युवकों को गोली मार दी। अपराधियों का जिस तरह से शहर में मन बढ़ा हुआ है, उससे पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं।

Patna-Firing-Murder

पटना में मर्डर वीडियो का फुटेज

दिनदहाड़े गोलीबारी की यह घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले NMCH अस्पताल के करीब का है। वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने वहां एक बाइक पर सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।

End of Feed