पटना

सेल्फी का क्रेज.. पटना में गंगा नदी में गिरी युवती, SSB जवानों ने बचाई जान; देखें वीडियो

पटना के महात्मा गांधी सेतु से सेल्फी लेते समय एक युवती गंगा नदी में गिर गई। इस दौरान भद्र घाट पर एसएसबी के जवान तैनात थे। जिन्होंने युवती की जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवती पुलिस कांस्टेबल के प्रैक्टिकल के लिए पटना आई थी।

Image

SSB जवानों ने बचाई युवती की जान

Patna News: आजकल लोगों पर सेल्फी का खुमार इस कदर छाया हुआ है कि इसके चक्कर में वे अपनी जान ही जोखिम में डाल देते हैं। कुछ ऐसा ही मामला पटना से आया है। जहां एक युवती सेल्फी लेने के दौरान पुल से नीचे गंगा नदी में गिर गई। हालांकि घाट पर तैनात एसएसबी जवानों ने युवती की जान बचा ली है। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

महात्मा गांधी सेतु से गिरी युवती

जानकारी के अनुसार युवती का नाम नीतू कुमारी है वह नालंदा की रहने वाली है। युवती पुलिस कांस्टेबल के प्रैक्टिकल के लिए पटना आई थी। वह महात्मा गांधी सेतु से सेल्फी खींच रही थी। इसी दौरान फिसलकर गंगा नदी में गिर गई। भद्र घाट पर SSB के जवान तैनात थे। जिन्होंने युवती को नदी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। जिसके बाद आनन फानन में उसे इलाज के लिए NMCH अस्पताल भेजा गया।

वाराणसी में भी सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

एक समय ऐसा था जब तस्वीरे यादगार पलों को सहेजने के लिए खींची जाती थी। लेकिन अब तस्वीरें सेल्फी के रूप में सिर्फ सोशल मीडिया पर लाइक और कंमेंट की होड़ में ही खींची जाती है। इस दौरान कई बार लोगों की जान पर भी बन आती है। आए दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। पटना से पहले रविवार को वाराणसी से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। बिहार से तीन दोस्त पटना घूमने आए थे। इसी दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवती गंगा नदी में गिर गई। जिसे बचाने के लिए दो लड़के भी पानी में कूद गए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article