बिहार में रेल हादसा, 'मैकेनिकल रेक' के 4 डिब्बे पटरी से उतरे; 10 से अधिक ट्रेनें डायवर्ट

बिहार के नारायणपुर अनंत यार्ड के समीप मैकेनिकल रेक' के चार डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते 10 से अधिक ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

पटना: पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के सोनपुर मंडल के अंतर्गत नारायणपुर अनंत यार्ड के समीप बुधवार को एक ‘मैकेनिकल रेक’ के चार डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात बाधित हुआ। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने कहा कि सोनपुर मंडल के नारायणपुर अनंत यार्ड के प्वाइंट नं. 67 के पास ‘मैकेनिकल रेक’ के चार डिब्बे बेपटरी होने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।

mechanical rake derail in Bihar

बिहार में रेल हादसा

उन्होंने बताया कि परिचालन को बहाल करने के लिए सोनपुर, समस्तीपुर एवं बरौनी से एआरटी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सीपीआरओ ने बताया कि कुछ ट्रेनों की यात्रा को गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया गया।

End of Feed