पटना के भवन निर्माण कार्यालय में चली गोलियां, महिला ठेकेदार को बनाया निशाना; देखें वीडियो

बिहार की राजधानी पटना स्थित भवन निर्माण परिसर पर महिला ठेकेदार संजना झा की कार पर गोली चलाई गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिससे में एक शख्स उनकी गाड़ी पर गोली चला रहा है।

पटना: आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित भवन निर्माण परिसर में टेंडर भरने आई महिला ठेकेदार पर कुछ लोगों ने गोली चला दी। गोली ठेकेदार के स्कॉर्पियो गाड़ी में लगी और गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि, उस गाड़ी में ठेकेदार उपस्थित नहीं थीं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार अपनी पति के साथ टेंडर का फाइल लेकर कार्यालय में गईं थी। इसी दौरान एक शख्स ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें वारदात स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

Firing on Contractor Sanjana Jha

ठेकेदार संजना झा की गाड़ी पर फायरिंग

घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर आलमगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को संजना झा अपने पति के साथ टेंडर भरने पहुंची थी। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा उनकी गाड़ी पर एक गोली चलाई गई है। उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है।

End of Feed