पटना में किराएदार और मकान मालिक के बीच रेंट को लेकर विवाद, झगड़े के बीच हुई हवाई फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

पटना में किराया न देने और मकान खाली न करने को लेकर मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद उनमें मारपीट हुई और किराएदार ने हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

Patna News: पटना के कंकड़बाग इलाके से सोमवार रात को मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। किराएदार और मकान मालिक के बीच विवाद में यह हवाई फायरिंग हुई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

Patna Firing

पटना में विवाद के दौरान फायरिंग

घटना की सीसीटीवी फुटेज

यह घटना कंकड़बाग थाना के राम लखन पथ की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि दो पक्षों में मारपीट हो रही है। जिसके बाद एक व्यक्ति पिस्तौल निकाल के फायरिंग कर रहा है। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

End of Feed