पटना

Bihar Weather Today: कहीं बारिश तो कहीं उमस, बिहार में सुस्त हुई मानसून की चाल, आज दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में मासून की चाल सुस्त हो गई है। यहां छिटपुट बारिश का दौर जारी है। कहीं भारी बारिश से लोगों को राहत मिली है तो वहीं अधिकांश हिस्से में लोग उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Weather Today: बिहार में मानसूनी बारिश में कमी होने के कारण गर्मी बढ़ गई है। बढ़ते तापमान और उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कुछ जिलों में छिटपुर बारिश तो कुछ जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। एक तरफ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, तो दूसरी तरफ लोग को उमस और गर्मी की मार झेल रहे हैं। बता दें कि जून में मानसून की दस्तक के बाद से अभी तक प्रदेश में अच्छी बारिश कम हुई है। इस साल मानसून की सुस्त चाल के कारण प्रदेश में 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

बिहार के 2 जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के केवल 2 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन दो जिलों में सिवान और मुजफ्फरपुर शामिल है। भारी बारिश से दोनों जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गोपालगंज में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बक्सर, भोजपुर,, भभुला, औरंगाबाद, अरवल और रोहतास में हल्की बारिश की संभावना है। साथ की कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। हल्की बारिश से या तो लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी या फिर बूंदाबांदी से गर्मी और बढ़ेगी।

कल इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 4 सितंबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, सीवान, गोपालगंज, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण बूंदाबांदी से हल्की बारिश होने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article