पटना

Bihar News: समस्तीपुर में तैनात महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव; जांच शुरू

बिहार के समस्तीपुर में एक महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। महिला कांस्टेबल का शव बाथरूम में मिला है। पुलिस ने मोबाइल और डायरी जब्त कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव बैरक के शौचालय में फंदे से लटका मिला। महिला कांस्टेबल की पहचान वैशाली जिले की निवासी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है।

दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

समस्तीपुर (सदर) अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि चांदनी कुमारी मुसरीघरारी थाने की दूसरी मंजिल पर बैरक में रह रही थी। बुधवार शाम को एक अन्य महिला कांस्टेबल ने शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद पाया। जब अन्य कांस्टेबलों की मदद से दरवाजा खोला गया तो चांदनी का शव बाथरूम के अंदर फंदे से लटका मिला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैरक से बरामद उसका मोबाइल फोन तथा एक डायरी जब्त कर ली गई है और उनका विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article