पटना

पटना में बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

Patna Firing: बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों का तांडव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां बेखौफ बदमाशों ने पुलिस थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर कुछ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Patna Firing: पटना में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां बदमाशों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है। खुलेआम फायरिंग और हत्या के मामले सामने आते ही रहते हैं। इसी प्रकार पटना में खुलेआम बदमाशों द्वारा फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड चौराहे का है। जहां बाइक पर सवार कुछ बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां पटना में एक तरफ बदमाश फायरिंग कर दहशत फैला रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ अन्य बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पटना में गोली मारकर युवक की हत्या

पटना के रामकृष्ण नगर इलाके के थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर कुछ बेखौफ अपराधियों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस खाली खोखे जब्त करने मे जुटी नजर आ रही है और दूसरी तरफ बदमाश आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। युवक की हत्या का ये मामला पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर अपराधियों को पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वायड एवं FSL टीम की मदद से जांच में जुटी हुई है।

गोलीबारी का वीडियो वायरल

पटना के पॉश इलाके से फायरिंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में बाइक पर सवार बदमाश बोरिंग रोड चौराहा पर फायरिंग करते हुए जेपी गंगा पथ की तरफ निकल गए। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और उस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखकर उस शख्स की पहचान में जुटी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article