पटना

'गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान- 2023' से सम्मानित होंगे प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य एवं भाषा-विज्ञानी कमलेश कमल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2023, 08:14 AM IST

कमलेश कमल का जन्म बिहार राज्य के पूर्णियां जिले में हुआ। 2007 में UPSC की परीक्षा पास कर वर्तमान में कमलेश कमल झांसी में ITBP में डिप्टी कमांडेंट हैं। अब तक उन्होंने 2000 से अधिक आलेख, कविताएं, कहानियां, सम्पादकीय, आवरण-कथा, समीक्षा आदि प्रकाशित हो चुकी हैं।

Image

'गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान- 2023' से सम्मानित होंगे कमलेश कमल

इस वर्ष हिन्दी साहित्य एवं सेवा के क्षेत्र का राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान 'गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान-2023' हिन्दी के सुप्रसिद्ध विद्वान्, व्याकरणाचार्य एवं भाषा-विज्ञानी कमलेश कमल को प्रदान किया जाएगा। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन (तुलसी भवन) द्वारा तुलसी जयंती समापन समारोह के अवसर पर दिए जाने वाले इस सम्मान के अंतर्गत स्मृति-चिह्न, श्रीफल, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं ₹51,000 की नगद राशि दी जाएगी।

बिहार के पूर्णियां जिले में जन्म

कमलेश कमल का जन्म बिहार राज्य के पूर्णियां जिले में हुआ। 2007 में UPSC की परीक्षा पास कर वर्तमान में कमलेश कमल झांसी में ITBP में डिप्टी कमांडेंट हैं। अब तक उन्होंने 2000 से अधिक आलेख, कविताएं, कहानियां, सम्पादकीय, आवरण-कथा, समीक्षा आदि प्रकाशित हो चुकी हैं। हिन्दी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में उनकी महती भूमिका रही है। उनके बेस्टसेलर पुस्तक "भाषा-संशय-शोधन " को गृह-मंत्रालय ने अपने सभी अधीनस्थ एवं संबद्ध कार्यालयों को अधिकाधिक उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है। उका फेसबुक पेज 'कमल की कलम' प्रतिमाह 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है।

27 अगस्त को कार्यक्रम का समापन

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन (तुलसी भवन) के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने बताया कि इस वर्ष यह सम्मान तुलसी जयंती समापन समारोह के अवसर पर 27 अगस्त, अपराह्न 5 बजे तुलसी भवन मुख्य सभागार में प्रदान किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article