पटना

पटना में आधी रात को जमकर चली गोलियां, मुठभेड़ में दही गोप हत्याकांड का आरोपी घायल

Patna Encounter: बिहार के पटना जिले में हुई एक मुठभेड़ में दही गोप हत्याकांड का वांछित आरोपी घायल हो गया। पटना के मनेर थाना क्षेत्र के सूअरमर्वा में जब दानापुर पुलिस दही गोप हत्याकांड के वांछित आरोपी सोनू को पकड़ने के लिए पहुंची तो उसने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

Image

पुलिस

Photo : iStock

Patna Encounter: बिहार के पटना जिले में हुई एक मुठभेड़ में दही गोप हत्याकांड का वांछित आरोपी घायल हो गया। पटना के मनेर थाना क्षेत्र के सूअरमर्वा में जब दानापुर पुलिस दही गोप हत्याकांड के वांछित आरोपी सोनू को पकड़ने के लिए पहुंची तो उसने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

पुलिस ने दिया मुंहतोड़

पुलिस ने अपराधियों के बढ़ते हौंसले को देखते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली। इस मुठभेड़ में आरोपी सोनू घायल हो गया, जबकि अन्य करीब छह अपराधी मौके से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल आरोपी सोनू को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। वहीं, फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

STF ने की छापेमारी

सिटी एसपी पश्चिमी सरथ आर एस ने बताया कि दानापुर हत्याकांड में वांछित सोनू के सूअरमर्वा में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान सोनू के पैर में गोली लगी, जबकि बाकी अपराधी फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article