पटना

Earthquake in Bihar: पटना में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत, तुरंत घरों से बाहर भागे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 4, 2023, 01:00 AM IST

दिल्ली के साथ बिहार में भी भूकंप के झटके आए। भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक लगातार महसूस किए गए।

Image

पटना में भूकंप के झटके

Photo : ANI

Earthquake in Bihar: दिल्ली सहित यूपी-बिहार में आज रात करीब 11.35 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके काफी देर तक रहे। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है और इसका केंद्र नेपाल था।

बिहार में भी भूकंप के झटके

दिल्ली के साथ बिहार में भी भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप के झटके आए और कुछ सेकेंड तक लगातार महसूस किए गए। बिहार के पटना में भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर आ गए।

झटके काफी देर तक रहे जिससे लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। इस बार भूकंप के झटके सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि बिहार-यूपी के कई शहरों में महसूस किए गए।

क्यों आते हैं भूकंप

धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं और ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं और जब दबाव ज्यादा बनने लगता है कि तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। इनके टूटने के कारण अंदर की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजने लगती है। इसी क्रिया के बाद भूकंप आता है। रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है। 2 या इससे कम तीव्रता वाला भूकंप सूक्ष्म भूकंप कहलाता है जो ज्यादातर महसूस नहीं होते हैं। 4.5 तीव्रता का भूकंप घरों को क्षतिग्रस्त कर सकता है। दिल्ली में इन दिनों लगातार ऐसे भूकंपों के आने का सिलसिला जारी है। इस बार बिहार में भी झटके महसूस किए गए।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!