Bihar News: बिहार में शीतलहर का प्रकोप, स्कूलों की छुट्टी पर भड़के केके पाठक

Bihar News: बिहार में शीतलहर के चलते पटना जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों और कोचिंग सेंटर में वर्ग-8 तक के छात्रों को लेकर अवकाश की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव द्वारा केके पाठक ने इसे अवैध बताया।

Bihar News: बिहार में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शीतलहर के कारण राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी ने स्कूलों में आठ वर्ग तक की कक्षाओं के छात्रों के लिए अवकाश की घोषणा की थी। उनके इस फैसले को शिक्षा विभाग द्वारा गलत बताया जा रहा है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव और जिलाधिकारी में ठनी चल रही है। बता दें कि, जिस दौरान अवकाश की घोषणा की गई थी तब शिक्षा विभाग मुख्य सचिव छुट्टी पर थे। उस दौरान अचानक बिहार में बढ़ी ठंड के मद्देनजर छुट्टी की घोषणा की गई थी।

DM Announced School Closed Due to Cold Wave in Bihar Education Department order to cancel

बिहार में शीतलहर

छुट्टी के बाद वापस आए मुख्य सचिव जिला स्कूलों में छुट्टियां देख भड़क गए और उन्होंने इस आदेश को अवैध बताया। इस मामले पर उन्होंने सभी प्रमंडल के आयुक्तों को भी पत्र लिखा। बिहार के आईएएस अधिकारी के.के पाठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनाए गए हैं। उनके मुख्य सचिव बनने के बाद से विभाग लगातार चर्चा में बना हुआ है।

End of Feed