Delhi to Patna Train List: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कई ट्रेनें भारत के कई राज्यों के लिए ट्रेन सुविधा उपलब्ध है। कुछ ट्रेन दिल्ली से डायरेक्ट अपने गंतव्य पर पहुंचती है तो वहीं कुछ ट्रेनें आपके गंतव्यों से होकर गुजरती है। आज इस लेख में हम आपको दिल्ली से पटना तक जाने वाली ट्रेनों के बारे में बताएंगे।
दिल्ली से पटना की दूरी 1,034.7 किमी की है। दिल्ली से पटना लोग बस, फ्लाइट, अपनी कार और अन्य कई साधनों से यात्रा करते है। लेकिन आज भी अधिकतर लोग ट्रेन के सफर को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली से पटना जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आइए आपको बताएं दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेन, उनका शेड्यूल आदि के बारे में...
दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेन की लिस्ट
| ट्रेन का नाम और संख्या | ट्रेन का समय | प्रस्थान स्थान | शेड्यूल | यात्रा का समय |
| 20502 - एजीटीएल तेजस राज | सुबह 7:50 | आनंद विहार टर्मिनल | बुधवार | 12 घंटे |
| 12310 - आरजेपीबी तेजस राज | शाम 5:10 | नई दिल्ली | सोमवार से रविवार | 11:30 घंटे |
| 15657 - ब्रह्मपुत्र मेल | रात 11:40 | दिल्ली | सोमवार से रविवार | 14:40 घंटे |
| 20802 - मगध एक्सप्रेस | रात 9:05 | नई दिल्ली | सोमवार से रविवार | 15:35 घंटे |
| 12274- HWH दुरंतो एक्सप्रस | रात 12:4 | नई दिल्ली | मंगलवार, शनिवार | 12:15 घंटे |
| 22406 - बीजीपी गरीब रथ | शाम 4:55 | आनंद विहार टर्मिनल | मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार | 12:40 घंटे |
| 12394 - संपूर्ण कश्मीर एक्सप्रेस | शाम 5:25 | नई दिल्ली | सोमवार से रविवार | 13:25 घंटे |
| 12368 - विक्रमशिला एक्सप्रेस | दोपहर 1:15 | आनंद विहार टर्मिनल | सोमवार से रविवार | 13:15 घंटे |
| 15484 महानंदा एक्सप्रेस | सुबह 6:35 | दिल्ली | सोमवार से रविवार | 17:45 घंटे |
| 14004 -नई दिल्ली एमएलडीटी एक्सप्रेस | शाम 6 बजे | नई दिल्ली | सोमवार, गुरुवार | 18:05 घंटे |
| 13484 फरक्का एक्सप्रेस | रात 9:40 | दिल्ली | सोमवार, बुधवार, शनिवार | - |
| 12304 - पूर्वांचल एक्सप्रेस | शाम 5:40 | नई दिल्ली | बुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार | 13:10 घंटे |
ऊपर दी गई ट्रेनों की लिस्ट में आपको एसी और स्लीपर दोनों क्लास मिल जाएंगी। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार इन ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। इसमें कुछ ट्रेनें पूरे सप्ताह चलती है तो कुछ ट्रेनें किसी-किसी दिन। इसके साथ ही बता दें कि यात्रा के समय पर कोहरे का प्रभाव भी पड़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा प्लान करें।
