Patna Airport: पटना से अमृतसर के लिए सीधी फ्लाइट, इस दिन से इन शहरों के लिए भी वन स्टाप भरेगी उड़ान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 04:21 PM IST

Patna to Amritsar Flight: बिहार के हवाई यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। राजधानी पटना से कई शहरों के लिए फ्लाइट सेवा में विस्तार हुआ है। इसके अतिरिक्त एक शहर के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है। यह सभी फ्लाइट तीन दिनों के बाद अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान भरने लगेंगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और दो बार फ्लाइट चेंज करने की परेशानी से निजात मिल जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्पाइसजेट की फ्लाइट 20 जनवरी से देगी सेवा
  • उसी दिन से जयपुर के लिए नई फ्लाइट हो रही शुरू
  • पटना से वाराणसी और फिर जयपुर जाएगी फ्लाइट

Patna News: अब पटना एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए सीधी फ्लाइट उड़ान भरेगी। स्पाइसजेट की फ्लाइट 20 जनवरी से अमृतसर के लिए उड़ेगी। पहले भी यह फ्लाइट ऑपरेट हो रही थी, लेकिन घने कोहरे के कारण इसका परिचालन स्थगित किया गया था। इसके साथ ही 20 जनवरी से ही पटना से जयपुर के लिए स्पाइसजेट की एक नई उड़ान शुरू हो रही है। यह फ्लाइट पटना से उड़ान भरकर वाराणसी जाएगी। यहां से फिर जयपुर रवाना हो जाएगी। यह फ्लाइट दो महीने से नहीं परिचालित की जा रही थी।

Patna airport

पटना एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए उड़ेगी सीधी फ्लाइट

20 जनवरी से स्पाइसजेट वन स्टॉप के साथ पटना से दुबई, गोवा, खजुराहो, श्रीनगर, जैसलमर, शिर्डी के लिए उड़ान शुरू कर रही है। पटना से एक स्टॉप के साथ दुबई की फ्लाइट शनिवार को नहीं ऑपरेट होगी। वहीं, पटना से श्रीनगर की फ्लाइट हफ्ते में एक दिन रविवार को उड़ान नहीं भरेगी।

End of Feed