Patna News: अब पटना एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए सीधी फ्लाइट उड़ान भरेगी। स्पाइसजेट की फ्लाइट 20 जनवरी से अमृतसर के लिए उड़ेगी। पहले भी यह फ्लाइट ऑपरेट हो रही थी, लेकिन घने कोहरे के कारण इसका परिचालन स्थगित किया गया था। इसके साथ ही 20 जनवरी से ही पटना से जयपुर के लिए स्पाइसजेट की एक नई उड़ान शुरू हो रही है। यह फ्लाइट पटना से उड़ान भरकर वाराणसी जाएगी। यहां से फिर जयपुर रवाना हो जाएगी। यह फ्लाइट दो महीने से नहीं परिचालित की जा रही थी।
20 जनवरी से स्पाइसजेट वन स्टॉप के साथ पटना से दुबई, गोवा, खजुराहो, श्रीनगर, जैसलमर, शिर्डी के लिए उड़ान शुरू कर रही है। पटना से एक स्टॉप के साथ दुबई की फ्लाइट शनिवार को नहीं ऑपरेट होगी। वहीं, पटना से श्रीनगर की फ्लाइट हफ्ते में एक दिन रविवार को उड़ान नहीं भरेगी।
इन शहरों के लिए हर दिन फ्लाइट
पटना से अमृतसर, गोवा, शिर्डी, जैसलमेर, जयपुर, खजुराहो के लिए हर दिन फ्लाइट है। पटना से वन स्टॉप के साथ दुबई का सफर 8 घंटे में पूरा होना है। पटना से वन स्टॉप के साथ दुबई के लिए फ्लाइट दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। रात 10:45 बजे फ्लाइट लैंड करेगी। 20 जनवरी से अमृतसर-पटना-अमृतसर सेक्टर के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट अमृतसर से 12:55 बजे रवाना उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट पटना में 3:35 बजे लैंड कर जाएगी। फिर यह फ्लाइट शाम 4:10 बजे पटना से उड़ान भरकर शाम 6:50 बजे अमृतसर लैंड करेगी। जयपुर-वाराणसी-पटना सेक्टर की फ्लाइट पटना से शाम 4:10 बजे उड़ान भरेगी। फ्लाइट जयपुर में 8:35 बजे लैंड करनी है। पटना से हर दिन 32 फ्लाइट का ऑपरेशन हो रहा है। नई फ्लाइट उड़ान भरने लगेगी तो बिहार के यात्रियों को काफी राहत होगी।सिख धर्मावलंबियों को बड़ी राहत
पटना से अमृतसर के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने से सिख धर्मावलंबियों को बड़ी राहत मिली है। पटना सिटी में गुरु गोविंद सिंह की जन्म स्थली है, जिस वजह से बहुत बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु यहां आते हैं। पटना से गोवा, श्रीनगर, जैसलमेर, खजुराहो के लिए फ्लाइट शुरू होने से बिहार के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।सेक्टर-प्रस्थान-फ्रीक्वेंसी
पटना-अमृतसर- शाम 4:10 बजे-हर दिनपटना-जयपुर- शाम 4:10 बजे-हर दिन
पटना-दुबई-दोपहर 2:50 बजे-शनिवार को नहीं
पटना-जैसलमेर-सुबह 9:20 बजे-हर दिन
पटना-खजुराहो-सुबह 9:20 बजे-हर दिन
पटना-शिर्डी-सुबह 9:20 बजे- हर दिन
पटना-गोवा-सुबह 9:20 बजे-हर दिन
पटना-श्रीनगर- सुबह 9:20 बजे-रविवार को नहीं
