पटना

दानापुर के गंगा घाटों पर मकर संक्रांति पर उमड़ा सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज पटना के दानापुर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही घाटों पर आस्थावानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Image

गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़।

Photo : IANS

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पटना के दानापुर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर गंगा स्नान किया। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने आस्था और विश्वास के साथ गंगा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। घाटों पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने गंगा में स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद दान-पुण्य का विशेष महत्व होने के कारण लोगों ने अन्न, कपड़े, तिल, गुड़ और अन्य वस्तुओं का दान किया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर निगम ने घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित की। नावों और गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

गंगा स्नान का खास महत्व

गंगा घाट पर मौजूद पुजारी ने बताया कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और दान को विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे शुभ और पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप, चाहे वे जाने-अनजाने में किए गए हों, सब खत्म हो जाते हैं।

गंगा घाट पर आई एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि इस दिन गंगा स्नान करने से बहुत पुण्य मिलता है। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हम लोग स्नान करने आए हैं। श्रद्धालु विनोद कुमार ने बताया कि आज मकर संक्रांति का पर्व है। गंगा स्नान करने और दान करने से बहुत लाभ मिलता है। आज का दिन शुभ माना जाता है।

एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व हिंदुओं के लिए महान पर्व है। इस मां गंगा का दर्शन पूजन और स्नान करने से सभी पापों के नाश होता है। सभी कष्ट दूर होते हैं।

क्या है मान्यता?

बता दें कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म में विशेष स्थान है, जो सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह त्योहार जीवन में नयापन, उत्साह और उल्लास लेकर आता है। मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म बेला में गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप, चाहे वे जाने-अनजाने में किए गए हों, उनसे मुक्ति मिली है। इस दिन गंगा की पवित्र जल धाराओं में स्नान करने से आत्मा को शांति और पवित्रता का अहसास होता है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article