पटना

दरभंगा में ससुर और बहू के बीच बवाल, दोनों तरफ से FIR दर्ज; आखिर ऐसा क्या हुआ?

बिहार के दरभंगा जिले के मिर्जापुर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मोहल्ले की निवासी सरिता कुमारी ने अपने सास-ससुर सहित पांच लोगों पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर, सरिता के ससुर ने भी अपने बेटे और बहू पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में पारिवारिक कलह सामने आया है। दरभंगा के मिर्जापुर मोहल्ले में एक परिवार में घरेलू विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया है। मोहल्ले की रहने वाली सरिता कुमारी ने अपने सास-ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, ससुर ने भी अपने बेटे और बहू के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी, जब सरिता कुमारी की सास सरोज झा ने कचरा फेंकने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने बेटे राजीव झा और उसकी पत्नी सरिता कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

बहू ने ससुर पर लगाया आरोप

इसके बाद सरिता कुमारी ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर सतीश नारायण झा का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह जमानत पर बाहर आया है। सतीश झा, उनकी पत्नी सरोज झा, देवर रंजीत कुमार झा, संजीव झा और देवरानी चंदू झा लगातार उन और उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सतीश झा ने एक गार्ड रखा है जो उन्हें और उनकी बेटी को गाली-गलौज करता है।

पारिवारिक विवाद का है मामला

सरिता कुमारी ने कहा कि उनके ससुराल वाले उन्हें धमकी देते हैं कि वे पैसे देकर उन्हें और उनके पति को फंसा देंगे। इसी बात को लेकर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article