Darbhanga News: बिना वर्दी में महिला दारोगा की गुंडागर्दी, बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 11:07 AM IST

बिहार के दरभंगा जिला में लहेरियासराय थाना इलाके में बिना वर्दी में महिला दारोगा ने बाइक सवार युवक की बेरहमी से डंडे से पिटाई की। वीडियो वायरल होने के बाद सिटी एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

बिहार के दरभंगा जिला में इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बिना वर्दी के महिला दारोगा द्वारा बाइक सवार युवक की बेरहमी से डंडे से पिटाई करते दिख रही है। महिला दरोगा लहेरियासराय थाना अंतर्गत आप वाले डीएमसीएच परिसर स्थित बेता ओपी की प्रभारी रेखा कुमारी का है। जिसमें रेखा कुमारी के द्वारा ओपी के आगे मुख्य सड़क पर गाड़ी एवं हेलमेट चेकिंग किया जा रहा था। इसी क्रम में वीडियो में दिखता है एक युवक बिना हेलमेट लगाए बाइक से आता है।

Bihar Police Hooliganism

बिहार में महिला दरोगा की गुंडागर्दी

जिसे रोक कर पहले पुलिस कर्मी बात करते है। फिर पहले वहां खड़ा होमगार्ड का जवान युवक को थप्पड़ मारता है। फिर ओपी प्रभारी बिना वर्दी पहने सादे लिबास में होमगार्ड के जवान से डंडा छीन लेती है और युवक पर बरसाने लगती है। युवक रोकना चाहता है। लेकिन रेखा कुमारी लगातार युवक की बेराहहमी से पिटाई करती जा रही है।

End of Feed