पटना

Patna: पहले दलित युवकी की हत्या...फिर तेजाब से जलाया चेहरा; बेरहमी से मर्डर से खौफ में परिवार

बिहार की राजधानी में दलित युवक की हत्या कर उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया गया। परिजनों का आरोप लगा रहे हैं कि युवक की निर्मम तरीके से पीट-पीट कर हत्या की गई है।

Image

Patna: पहले दलित युवकी की हत्या...फिर तेजाब से जलाया चेहरा; बेरहमी से मर्डर से खौफ में परिवार

पटना: नौबतपुर में दलित युवक की हत्या कर उसके चेहरे को तेजाब से जला देने का मामला सामने आया है। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के समीप बिहटा सरमेरा सड़क के पास की है। मृतक की बाइक नालंदा ज़िले से बरामद की गई है। मृतक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के डमरचक के रहने वाले रुदल राम के रूप में हुई है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच की है। पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है।

चेहरे पर तेजाब डाला

परिजनों का आरोप है कि युवक की निर्मम तरीके से पीट-पीट कर हत्या की गई है और चेहरे पर तेजाब भी डाल दिया है। पिता रामनाथ राम ने बताया कि 2 सितंबर को उनका बेटा रुदल घर से डामर चक नौबतपुर से बाइक से बिहटा अपने ससुराल के लिए निकला था। इस दौरान परिवार वालों को सूचना मिली कि जमालपुर के पास एक युवक का शव पड़ा है, जब परिजन वहां पहुंचे तो मृतक की पहचान की। परिजनों ने बताया कि रुदल की शादी 1 वर्ष पूर्व बिहटा के गांव में हुई थी, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article