पटना

Patna News: 2 दिन में तीसरी हत्या, सीमेंट व्यापारी को गोलियों से भूनकर किया छलनी

बिहार के पटना में सीमेंट व्यापारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। चुनावी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक खुद एक हत्या के मामले में गवाह था।

Image

सीमेंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Photo : ANI

पटना: जिले में पिछले 2 दिनों में गोलीबारी और हत्याओं से दहशत का माहौल है। मंगलवार रात को हुए 2 मर्डर के बाद करवा चौथ की रात भी हत्यारों ने खून बहाया। नया मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के नन्दलाल छपरा का है, जहां बाइक में सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने आदित्य आयरन के मालिक को गोलियों से भून दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के लोग रंजन कुमार को एक निजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

36 साल के रंजन कुमार की हत्या

घटना की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी का माहौल फैल गई। तुरंत रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस सहित पटना के सदर एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पटना सदर की एसडीपीओ स्वीटी सहरावत ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। वहीं, वारदात के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि 36 साल के रंजन कुमार बुधवार की देर शाम पान खाने के लिए जगमोहन बाबा चौक पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक से आए तीन अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायल रंजन कुमार को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस गोलीबारी में एक पान दूकानदार विष्णु दयाल राय भी घायल हुआ है, जिसके हाथ में गोली लगी है।

बेल पर जेल से था बाहर

जानकारी के अनुसार, रंजन कुमार पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र स्थित बकमा गांव का रहने वाला था। रंजन पर कुंदन सिंह के भाई के हत्या का आरोप था, जिसमें वह 30/10/23 को बेल लेकर जेल से बाहर था। रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि चुनावी रंजिश में रंजन सिंह और दूसरे गैंग में पहले भी गोलीबारी की घटना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रंजन सिंह चुनाव के समय रघुनाथ सिंह पर हुई गोलीबारी के साथ साथ प्रेम सिंह के हत्या में भी गवाह के तौर पर था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article