प्रगति की दिशा में उत्तर बिहार, 20 हजार करोड़ की 188 योजनाओं को नीतीश सरकार ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर बिहार के प्रगति-क्रम में 20 हजार करोड़ की 188 योजनाओं की घोषणा की। इसमें से 121 योजनाएं को मंत्रिपरिषद स्तर पर और 67 योजनाओं को विभाग स्तर पर स्वीकृति मिली है।

उत्तर बिहार के विकास को तेज करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कई परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की प्रगति यात्रा के दौरान घोषणाएं की गई। बताया जा रहा है कि उत्तर बिहार को प्रगति की दिशा में ले जाने के लिए करीब 188 योजनाओं को मंत्रिपरिषद एवं विभागों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ की लागत को मंजूरी दी गई है। 188 योजनाओं में से मंत्रिपरिषद द्वारा 121 और विभाग स्तर पर 67 योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

Bihar CM Nitish

20 हजार करोड़ की 188 योजनाओं की सीएम नीतीश ने की घोषणा

121 योजनाओं पर मंत्रिपरिषद की मुहर

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने बताया कि पूर्व में मंत्रिपरिषद द्वारा प्रगति यात्रा से संबंधित 39 एजेंडों पर मुहर लगाई गई थी। मंगलवार को आयोजित बैठक में 82 योजनाओं को मंजूरी दी गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 121 योजनाओं को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

End of Feed