पटना

बिहार में बदमाशों की शामत, फरार अरोपियों के खिलाफ पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

बिहार में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मधेपुरा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार अपराधियों की संपत्तियों की कुर्की शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के निर्देश पर मधेपुरा सदर के सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

बिहार में विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के निर्देश पर शनिवार को मधेपुरा पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। मधेपुरा पुलिस ने इन अपराधियों की संपत्तियों की कुर्की-जब्ती अभियान चलाया। मधेपुरा सदर के सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें मधेपुरा सदर थाना के सभी पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और चौकीदारों को शामिल किया गया।

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई

टीम मे शामिल पुलिस के आलाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने मुख्यालय के कई जगहों पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू की और अब तक लंबित सभी मामलों का निष्पादन किया। सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती ने बताया कि कई फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदन यादव, रोहित कुमार, मिथुन कुमार और मोना के रूप में की गई है।

पुलिस अपना रही जीरो टॉलरेंस नीति

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अब मधेपुरा जिले में सभी लंबित मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। प्रवेन्द्र भारती ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेन्स’ नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया है, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

मधेपुरा में चला अभियान

भारती ने बताया कि मधेपुरा मुख्यालय में पांच स्थानों पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई साथ ही जिले के अन्य जगहों पर भी फरार अभियुक्तों के विरुद्ध ऐसी ही कार्रवाई चल रही है। मधेपुरा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था की मजबूत स्थिति के रूप में देखा जा रहा है, जो अपराध के खिलाफ सख्त रवैया और पुलिस के इरादे को और मजबूती प्रदान करता है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article