Patna News: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में सेक्स एजुकेशन पर भाषण दिया, जिसके चलते अब वह विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। सीएम के भाषण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना।
अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश कुमार के बयान को बताया शर्मनाक
बता दें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) द्वारा बिहार विधानसभा में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ( Ashwini Choubey) ने भी निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की गरिमा और मर्यादा को तार-तार किया है, इनका बयान किसी गली के लफंगों जैसा है एवं महिला विरोधी है, विधानसभा में ऐसा वक्तव्य देना बहुत शर्मनाक है। ऐसा लगता है वह मानसिक रूप से बीमार हैं। उन्हें इस्तीफा देकर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।विधायक निक्की हेम्ब्रोम ने भी सीएम नीतीश पर साधा निशाना
बिहार की बीजेपी विधायक निक्की हेम्ब्रोम का कहना है, "उन्होंने जो बयान दिया, उसे गरिमा के साथ कहा जा सकता था...उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए था और जो कुछ भी कहना था, गरिमापूर्ण तरीके से कहना चाहिए था...यह निंदनीय और शर्मनाक है।"
