मंत्रियों और अधिकारियों के लिए CM नीतीश का फरमान, 'सुबह साढ़े 9 बजे तक पहुंचा करें दफ्तर'

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2023, 05:33 PM IST

CM Nitish Kumar Instructed Ministers And Officers: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों और अधिकारियों के लिए फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि मंत्री और अधिकारी सुबह साढ़े नौ बजे तक अपने-अपने कार्यालय पहुंचा करें। नीतीश ने विकास भवन (नया सचिवालय) और विश्वेश्वरैया भवन का औचक निरीक्षण किया।

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों को निर्धारित समय सुबह साढ़े नौ बजे तक अपने-अपने कार्यालय पहुंचने का मंगलवार को निर्देश दिया। नीतीश ने विकास भवन (नया सचिवालय) और विश्वेश्वरैया भवन का औचक निरीक्षण किया। विश्वेश्वरैया भवन को तकनीकी सचिवालय भी कहा जाता है, यह राज्य की राजधानी पटना शहर के बेली रोड पर स्थित है।

CM Nitish Kumar in Action

बिहार के मंत्री और अधिकारी सुबह साढ़े नौ बजे तक अपने-अपने कार्यालय पहुंचा करें।

सीएम नीतीश ने किया औचक निरीक्षण, गायब रहे मंत्री

विकास भवन पहुंचने पर नीतीश ने पाया कि कुछ मंत्री अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे, जिनमें चंद्रशेखर (शिक्षा मंत्री), आलोक कुमार मेहता (गन्ना उद्योग मंत्री), समीर कुमार महासेठ (उद्योग मंत्री), शीला कुमारी (परिवहन मंत्री) और कुमार सर्वजीत (कृषि मंत्री) शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उनकी अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे विकास भवन पहुंचे थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, गन्ना उद्योग, सड़क निर्माण, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के कक्षों व कार्यालयों का निरीक्षण किया और उनकी उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।

End of Feed