पटना

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- उनका खत्म हो गया है इकबाल

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका इकबाल खत्म हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम झारखंड विधानसभा चुनाव तो जीतेंगे ही जीतेंगे ही, महागठबंधन बिहार विधानसभा में चारों सीटों पर उपचुनाव भी जीतेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

बिहार में चार सीटों पर होने जा रहे विधानसभा के उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के आज आखिरी दिन सभी दलों के नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी। इंडिया गठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाला। चुनाव प्रचार से लौटे तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि माहौल बहुत अच्छा है। हम झारखंड विधानसभा चुनाव तो जीतेंगे ही जीतेंगे ही, महागठबंधन बिहार विधानसभा में चारों सीटों पर उपचुनाव भी जीतेगा।

नीतीश कुमार पर निशाना

इन चारों सीट पर लोकसभा के चुनाव में भी हम लोगों ने अच्छे मार्जिन से लीड किया था। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि जो एनडीए को सांप्रदायिक बता रहे हैं वो अपने गिरवां में झांकें। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही आरएसएस और बीजेपी को बढ़ाने का काम किया हैं। बिहार में जिस हिसाब से संप्रदायिक शक्तियां आगे बढ़ रही हैं उसमें नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही हैं।

उन्होंने कहा कि आपको उनके बयान और करतूत से नहीं लगता कि वह सांप्रदायिक थे। वह पढ़ाई, दवाई, शिक्षा, चिकित्सा, नौकरी, रोजगार, महंगाई और गरीबी पर बात नहीं करते। वे केवल हिन्दू, मुस्लिम, मंदिर, मस्जिद की बात करते हैं। वह इसलिए नेता बने हैं क्या? उन्होंने सवाल किया कि आप सरकार में हैं काम करिए, लोगों के जीवन को बेहतर बनाइये। लेकिन ये लोग तो लोगों के खून से खेलना चाहते हैं।

कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल

सीएम नीतीश कुमार बापू का नाम लेते हैं और गोडसे को दिल में समाकर रखते हैं। सत्ता का सुख पाना है तो जिससे हो उससे समझौता कर लेते हैं। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार ने मुसलमानों के लिए इतना काम किया कि उन्होंने वक्फ बोर्ड बिल का समर्थन कर दिया, सीएए और एनआरसी का समर्थन कर दिया।

नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं और उन्हें सबके लिए काम करना है। लेकिन उनसे कुछ नहीं हो रहा है। अपराध बढ़ रहा है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, इसके अलावा और क्या हो रहा है? जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं। हत्याएं बढ़ गई हैं, लॉ एंड आर्डर बर्बाद हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है। बता दें कि बिहार विधानसभा की चार सीटों तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा और रिजल्ट की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

इनपुटः आईएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article