Chhath Puja: छठ पर ठेकुआ का स्वाद बढ़ा रहा लालगंज का 'सांचा', दिल्ली-कोलकाता भी होता है सप्लाई

Chhath Puja 2024: छठ महापर्व की शुरुआत आज से हो गई है। लोकआस्था के इस पर्व में प्रसाद के तौर पर ठेकुआ बनता है। ठेकुआ के सांचे के लिए वैशाली का लालगंज काफी फेमस है। यहां लकड़ी से खास सांचा बनाया जाता है, जिसकी मदद से ठेकुआ की डिजाइन और रूप और खास हो जाता है। छठ के दौरान इस सांचे की डिमांड बहुत बढ़ जाती है।

Chhath Puja 2024: छठ पर्व के आते ही बिहार में ठेकुआ की मिठास का उत्साह छा जाता है। इस पारंपरिक मिठाई की खासियत इसकी आकर्षक बनावट और अनोखा स्वाद है। लेकिन, इसका आकर्षण यूं ही नहीं बनता है। वैशाली के लालगंज में तैयार एक विशेष सांचा की मदद से ही यह निखरकर सामने आता है। लालगंज में तैयार होने वाला ठेकुआ का सांचा न केवल इसे एक खास रूप और डिज़ाइन देता है, बल्कि इसे आकर्षक भी बनाता है। इन सांचे से तैयार ठेकुआ ही इस लोकपर्व को और भी खास बना देता है। आटे और गुड़ से बने ठेकुआ के बिना महापर्व छठ की कल्पना भी नहीं की जाती। छठ का नाम आते ही प्रसाद के रूप में ठेकुआ की तस्वीर सामने आ जाती है। बहुत कम लोगों को मालूम होता है कि जिस सांचे से ठेकुआ बनाया जा रहा है, उस लकड़ी के सांचा को विशेष तौर पर बनाया जाता है।

Thekua mold

ठेकुआ का सांचा

लकड़ी के कारोबारा से जुड़े कई परिवार

वैशाली के लालगंज में एक नहीं, बल्कि अनेक परिवार लकड़ी के कारोबार से जुड़े हुए हैं। यहां लकड़ी के कई घरेलू सामान बनाए जाते हैं, लेकिन छठ पर्व का विशेष इंतजार इन कारोबारियों को रहता है। छठ पर्व के दो माह पूर्व से ही इसकी तैयारी शुरू हो जाती है। लकड़ी से बने सांचा पर ही छठव्रती गेहूं के आटा का ठेकुआ बनाती हैं। लकड़ी के बने सांचे पर तरह-तरह के डिजाइन होते हैं, जिस पर गेंहू के आटा को रखकर ठेकुआ को और आकर्षक बनाया जाता है।

End of Feed