बिहार में आज से सस्ती हो गई बिजली! ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा फायदा, स्मार्ट मीटर लगाने वालों की होगी बड़ी बचत

बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग (BERC) ने नई बिजली दरों की घोषणा की है, जिससे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी बचत मिलेगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को भी इसका फायदा मिलेगा। नई दरें आज यानी 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं।

बिहार में आज से बिजली दरों में कुछ कमी आएगी। बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग (BERC) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए नए बिजली के दरों की घोषणा कर दी है। 1 अप्रैल से इन नई दरों को लागू कर दिया गया है। इससे स्मार्ट प्रीपेड मीटर और ग्रामीण उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। यह दरें अगले साल 31 मार्च तक लागू रहेंगी।

bihar electricity rates get cheaper

आज से सस्ती हो गईं बिजली की दरें

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को कितना मिलेगा फायदा

बिहार सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वालों को अतिरिक्त लाभ देने का फैसला किया है। लगभग 62 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को ये फायदा मिलने वाला है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। पहले से ही सरकार प्रीपेड मीटर को रीचार्ज करने पर 3 फीसदी की छूट दे रही है। इसके अलावा स्मार्ट मीटर लगवाने के छह महीने तक उपभोक्ता निर्धारित लोड से अधिक बिजली खपत करने पर भी कोई जुर्माना नहीं देंगे।

End of Feed