Patna: RJD विधायक की बीवी के गले से चेन खींच ले गए बदमाश, फिर भी पटना सुरक्षित है?

बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी विधायक सुदय यादव की पत्नी से अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। वह रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं।

पटना: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच, गुरुवार को राजद के विधायक सुदय यादव की पत्नी को ही बदमाश चूना लगाकर आसानी से निकल अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। यह घटना तब घटी जब विधायक की पत्नी सुबह अपने आवास से बाहर टहलने निकली थीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजद के विधायक सुदय यादव की पत्नी रिंकी देवी अन्य दिनों की तरह गुरुवार की सुबह सचिवालय थाना क्षेत्र के अटल पथ पर टहल रही थीं। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

पटना सुरक्षित है-विधायक की पत्नी

थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विधायक की पत्नी ने यह जरूर कहा कि पटना सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन टहलने निकलती हैं और आज भी टहलने निकली थीं तभी यह घटना हुई। उस समय वहां पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन थी। उससे दूर कुछ निकलने के बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उनके गले में खरोंच भी आ गई है।

End of Feed