क्या खत्म होगा साइबर अपराधियों का अंत? CBI का ऑपरेशन चक्र V कितना होगा सफल; बिहार पुलिस ने बनाया स्पेशल प्लान

बिहार में साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र V की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन के तहत, सीबीआई ने झुंझुनू में एक डिजिटल गिरफ्तारी का मामला लिया, जिसमें पीड़ित को तीन महीने तक हिरासत में रखा गया और 42 बार जबरन वसूली की गई। सीबीआई ने उत्तर प्रदेश, मुंबई, जयपुर और पश्चिम बंगाल में तलाशी ली, जिसमें चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

पटना : बिहार में अपराध की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खासकर, पिछले कुछ दिनों से साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। साइबर अपराधी आम और खास लोगों को निशाना बनाकर बड़ा अमाउंट खाते में ट्रांसफर कर रहे हैं। लिहाजा, सीबीआई (CBI) ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। सीबीआई ऑपरेशन चक्र V की शुरुआत की है, जो गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर चल रहा है। इस ऑपरेशन के तहत, सीबीआई ने राजस्थान के झुंझुनू में एक डिजिटल गिरफ्तारी का मामला अपने हाथ में लिया।

Cyber Crime News

(सांकेतिक तस्वीर)

पीड़ित को तीन महीने तक डिजिटल रूप से हिरासत में रखा गया और 42 बार जबरन वसूली की गई, कुल राशि 7 करोड़ 67 लाख। सीबीआई ने जांच के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग किया। उत्तर प्रदेश, मुंबई, जयपुर और पश्चिम बंगाल में बारह स्थानों पर तलाशी ली गई। चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो मुंबई और दो यूपी के मुरादाबाद से हैं। तलाशी में बैंक खाते के डिटेल, डेबिट कार्ड, चेक बुक, और डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए। दूसरा केस सिंगापुर से जुड़ा है, जिसमें 84 लोगों से करोड़ों की वसूली की गई। बिहार के कुछ एजेंट्स इस मामले में शामिल हैं। ADG STF कुंदन कृष्णन ने बताया कि बिहार साइबर अपराध के लिए शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। बिहार पुलिस साइबर अपराधियों की संपत्ति जब्त करने में जुटी है।

End of Feed