पटना

बिहार के भागलपुर में मूर्ति खंडित, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे लोग; मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

बिहार के भागलपुर में मूर्ति खंडित करने को लेकर बवाल मच गया। गुस्साई भीड़ हाथ में लाठी डंडे लेकर सड़क पर उतर आई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले में एक मंदिर में मूर्तियां खंडित पाए जाने के बाद लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सन्हौला थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लोगों ने प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर टायर जला दिए। इलाके में शांति स्थापित करने के लिए सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

भागलपुर पुलिस की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘सन्हौला थाना क्षेत्र के एक तालाब के पास स्थित मंदिर में बीती रात यह घटना हुई। कुछ अज्ञात लोगों ने विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई है।’’ पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है।

लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे लोग

सन्हौला थाने के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने इस घटना का विरोध किया। स्थानीय लोगों ने सड़कें जाम कर दीं और टायर जलाए। बयान में कहा गया, ‘‘स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षाकर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।’’

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article