Breaking News: बिहार रोहतास में रविवार को नहाने के दौरान सात बच्चे डूब गए। इनमें से पांच बच्चों की मौत हो गई है। पांच बच्चों के शव पानी से निकाल लिए गए हैं। दो बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। गोताखोर उनकी खोज में लगे हुए हैं।
सांकेतिक फोटो।
एक-एक कर डूबते गए बच्चे
लोगों ने बताया कि सभी बच्चे नहाने के लिए सोन नदी के किनारे पहुंचे थे। इस दौरान एक बच्चा डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए बच्चे नदी में उतरते गए और एक-एक कर सभी डूबते चले गए। घटना के बाद लोगों ने बच्चों की तलाशी शुरू की, तो पांच बच्चों के शव मिले और दो बच्चे लापता हैं। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
