पटना

Bihar Weather Today: बिहार में उमस से मिलेगी राहत, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है, जिसका असर कई जिलों में दिखने लगा है। मानसून के कमजोर पड़ते ही उमस का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने कई जिलों में आज बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। जानें आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी।
  • गोपालगंज में सबसे अधिक तापमान।
  • उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत।

Bihar Weather Today: देश के कई राज्यों से मानसून जा चुका है। हालांकि, बिहार जैसे कुछ राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। बिहार में बारिश की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ने के साथ-साथ खेती किसानी को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसे लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अपडेट में बताया गया है कि बिहार में बारिश होगी या नहीं, साथ ही वज्रपात को लेकर भी अपडेट दिया गया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी का कहना है कि बिहार में मानसून कमजोर पड़ चुका है, लेकिन बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि बिहार के कई जिलों में आज और कल बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, मानसून के कमजोर पड़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी ने बताया कि बिहार की राजधानी पटना समेत गोपालगंज, सीवान, सारण, नालंदा, जहानाबाद में बारिश के आसार है। इस दौरान वज्रपात को लेकर भी आशंका जताई गई है।

कहां-कितना रहा तापमान?

मौसम विभाग ने कहा कि बिहार के गोपालगंज में कल का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससके अलावा बक्सर में 34 डिग्री सेल्सियस, नवादा और जिरादेई में भी 34 डिग्री सेल्सियस, वाल्मिकीनगर, अरवल, नालंदा, वैशाली, भोजपूर, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी में 33 डिग्री सेल्सियस, पटना, गया, औरंगाबाद, जमुई, बांका का तापमान में 23 डिग्री सेल्सियस, सुपौल, आरा, समस्तीपुर, भागलपुर, छपरा, मोतिहारी, सिवान में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बारिश-वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि बिहार के कई जिलों में सात और आठ अक्तूबर को बारिश होने की संभावना है। खासकर राजधानी पटना और आस-पास के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने की वजह से उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इधर, बिहार के कई जिलों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। खासकर उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में बारिश होने से लोगों की समस्या और बढ़ जाएगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article