पटना

Breaking News: बिहार के रोहतास में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे; पांच की मौत

बिहार रोहतास में रविवार को नहाने के दौरान सात बच्चे डूब गए। इनमें से पांच बच्चों की मौत हो गई है। पांच बच्चों के शव पानी से निकाल लिए गए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Breaking News: बिहार रोहतास में रविवार को नहाने के दौरान सात बच्चे डूब गए। इनमें से पांच बच्चों की मौत हो गई है। पांच बच्चों के शव पानी से निकाल लिए गए हैं। दो बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। गोताखोर उनकी खोज में लगे हुए हैं।

एक-एक कर डूबते गए बच्चे

लोगों ने बताया कि सभी बच्चे नहाने के लिए सोन नदी के किनारे पहुंचे थे। इस दौरान एक बच्चा डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए बच्चे नदी में उतरते गए और एक-एक कर सभी डूबते चले गए। घटना के बाद लोगों ने बच्चों की तलाशी शुरू की, तो पांच बच्चों के शव मिले और दो बच्चे लापता हैं। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article