Prashant Kishor: यह फिल्म है, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर है, वैनिटी वैन है..., PK के आंदोलन पर तेजस्वी का तंज

तेजस्वी यादव ने कहा,'एक बात समझ जाइए कि सीएम नीतीश कुमार टायर्ड हैं और सरकार रिटायर ऑफिसर चला रहे हैं। मुख्यमंत्री पूरी तरह से हाईजैक हो गए हैं। बिहार में पुलिस अपराधियों के आगे घुटने टेक चुकी है। आज भी 156 आपराधिक घटनाओं की एक लिस्ट हमने जारी की है। यह सच्चाई है, अब नीतीश कुमार की क्रेडिबिलिटी नहीं रही।'

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) रद्द करने की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन को लेकर बयानों का दौर जारी है। एक बार फिर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी को छात्रों से कोई लेना-देना नहीं है, पूरे तरीके से एक फिल्म दिखाई जा रही है। एक नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है, इसमें और कुछ कहने की जरूरत नहीं है, समझने वाले तो समझते ही हैं, कौन लोग क्या कर रहे हैं।

Tejashwi Yadav taunts Prashant Kishor

PK के आंदोलन पर तेजस्वी का तंज

कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा पर कैमूर जाने से पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने आंदोलन को लेकर कहा कि एक कहानी लिखी गई है, उसमें एक डायरेक्टर है, एक प्रोड्यूसर है, निर्देशक भी है और उसमें एक्टर भी है। वैनिटी वैन भी है और कौन यह सब कर रहा है, किस वजह से कर रहा है, सब समझते हैं।

End of Feed