पटना

BPSC परीक्षा रद्द करने के लिए बढ़ा संघर्ष, AISA-RYA ने किया रेल चक्का जाम; बड़े आंदोलन का ऐलान

BPSC परीक्षा को रद्द करने के साथ साथ शिक्षा माफिया पर नकेल कसने की मांग को लेकर AISA - RYA और युवा राजद कार्यकर्ताओं ने रेल का चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिहार सरकार बीपीएससी की परीक्षा को रद्द नहीं करती है तो इस आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा।

Image

बीपीएसी छात्रों का प्रदर्शन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दरभंगा: पटना में BPSC छात्रों के आंदोलन के समर्थन में और छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज के खिलाफ दरभंगा में AISA-RYA के साथ युवा राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद का ऐलान किया है, जिसका असर दिख रहा है। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने दरभंगा से दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस का चक्का जाम कर अपनी आवाज को बुलंद किया। आंदोलनकारियों ने BPSC परीक्षा को रद्द करने के साथ साथ शिक्षा माफिया पर नकेल कसने की मांग की।

शिक्षा माफिया परीक्षा में कर रहे गड़बड़ी

वहीं, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवा राजद के महानगर राकेश नायक ने कहा कि हम लोग आज बिहार के नौजवानों की आवाज और आंदोलन को बुलंद करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार उनकी आवाज का दमन कर रही है। यहां के नौजवान गरीब और किसान परिवार से आते हैं। जिस प्रकार से यहां के नौजवान अपनी शिक्षा दीक्षा को पूरा करते हैं, उसके बाद जब भी देश में बड़े परीक्षा होते हैं। यहां के शिक्षा माफिया परीक्षा में गड़बड़ी कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

बड़े आंदोलन की चेतावनी

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद भाजपा के चुंगल में है। यहां के छात्रों के ऊपर जो अत्याचार हो रहा है। उसी के खिलाफ उनके आंदोलन को मजबूत करने के लिए उतरे हैं। पटना के गर्दनीबाग में छात्र शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। उनमें से एक छात्र की मौत हो जाती है। इस कांड में सरकार की मिलीभगत साफ तौर पर नजर आ रही है। इसीलिए सरकार से हम लोगों की मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उस नौजवान की आत्मा को शांति मिले। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत को हम लोग कहीं से भी कमजोर नहीं होने देंगे। अगर, बिहार की सरकार बीपीएससी की परीक्षा को रद्द नहीं करती है तो इस आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article