बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ चार नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किशोरी को होटल ले जाकर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चारों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, जिसमें उन्होंने घटना को लेकर पुलिसो को पूरी जानकारी दी।
बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया किशोरी का साथ गैंगरेप
सोशल मीडिया से शुरू हुआ मामला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में एक लड़की का बॉयफ्रेंड है, जो पहले से उसके संपर्क में था। घटना की शुरुआत तब हुई जब लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक लड़के से हुई, जिसके बाद वह उसके अन्य दोस्तों से भी जुड़ गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक महीने पहले लड़की एक दोस्त के घर गई थी, जहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, वह बाईपास के पास स्थित एक होटल में गई, जहां तीन अन्य दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गर्लफ्रेंड का रेप
लड़की ने आरोप लगाया कि मंगलवार को चारों लड़के उस होटल बुलाकर ले गए, जहां बारी-बारी उसके साथ रेप किया और फिर वहां से फरार हो गए। घर लौटने पर, लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों नाबालिगों को हिरासत में लिया।
कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि सभी आरोपी एक ही मुहल्ले के निवासी हैं और उनकी उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच है। सभी आठवीं से दसवीं कक्षा के छात्र हैं। चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। लड़की का मेडिकल परीक्षण पीएमसीएच में कराया गया है और पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में है।
