पटना हवाई अड्डे के निर्माणाधीन नए टर्मिनल में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां वर्षा जल निकासी पाइप के भीतर एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। अधिकारियों ने बताया कि मृतका की उम्र अनुमानतः 35 से 40 वर्ष के बीच हो सकती है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। एसडीपीओ-1 (सचिवालय) अनु कुमारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:10 बजे इस घटना की सूचना मिली। हवाई अड्डा थाना के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पाइप काटकर शव को बाहर निकाला।
वर्षा जल निकासी पाइप में मिला अज्ञात महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, हवाई अड्डा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि जल निकासी प्रणाली की नियमित जांच के दौरान यह शव देखा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। महिला की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, और निर्माण स्थल पर कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। ठेकेदारों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि घटना की सटीक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
मामले की गहराई से जांच
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, परियोजना से जुड़े ठेकेदारों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके। जानकारी के अनुसार वाटर सप्लाई करने वाली 20 इंच की पाइप के अंदर महिला का शव मिला। हांलाकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि हत्या टर्मिनल भवन के अंदर हुई या कहीं और। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं शव को बाहर से लाकर पाइप में तो नहीं डाला गया।
(इनपुट - भाषा)
