Boat Capsized in Samastipur: बिहार के समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। इस हादसे में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, रसलपुर घाट से हरदासपुर जा रही एक नाव कुहासे के कारण नदी के बीच एक टीले से टकरा गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं और कई बाइक नदी में डूब गईं। नाव में करीब 70 से अधिक लोग सवार थे।
समस्तीपुर में नदी पार करते वक्त नाव पलटने से कई लोग घायल
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
