पटना

BJP Leader Murder: पटना में बीजेपी नेता की हत्या, मारी गई गोली

BJP Leader Murder: पटना जिले में बीजेपी नेता को घेर कर चेन स्नेचिंग करने आए कुछ बदमाशों ने विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी। एक आरोपी ने श्याम सुंदर के सिर में गोली मारी तो दूसरे आरोपी ने चाकू से लगातार कई वार किए, जिससे बीजेपी नेता की मौत हो गई।

Image

पटना में बीजेपी नेता की हत्या

Photo : iStock

BJP Leader Murder: पटना में बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों तो आम लोग यहां राजनीतिक पार्टियों के नेता भी सुरक्षित नहीं है। राजधानी पटना में चेन स्नेचिंग का विरोध करने पर कुछ बदमाशों ने बीजेपी के श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की हत्या कर दी है। ये घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों को मंगल तालाब के पास शव दिखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

बीजेपी नेता श्याम सुंदर की हत्या

जानकारी के अनुसार, रविवार को नेता श्याम सुंदर के बेटे का छेका (सगाई) था। वह अपने कुछ रिश्तेदारों को छोड़कर लौट रहे थे। तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनकी चेन छीनने के कोशिश करने लगे। श्याम सुंदर ने जैसे ही इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उनके सिर में गोली मारी और दूसरे ने चाकू से कई वार किए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों ने नेता को देखा तो पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नेता को मृत घोषित किया।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में अपराधियों को पहले उनकी चेन छीनने का प्रयास करते हुए देखा गया। विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हे गोली मारी और चाकू से वार किए। इसके बाद तीनों अपराधी चेन लूटकर वहां से बाइक पर फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की हत्याकांड की जांच

पुलिस ने श्याम सुंदर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की खोज की जा रही है। हत्याकांड की जांच में एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड टीम की भी सहायता ली जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article