पटना

बीजेपी का बनिया से मन भर गया है, अब महतो से मन भरना है, सम्राट चौधरी को बिहार अध्यक्ष बनाने पर राबड़ी देवी ने उड़ाई खिल्ली

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 23, 2023, 06:12 PM IST

बीजेपी ने संजय जायसवाल की जगह पिछड़ी जाति से आने वाले सम्राट चौधरी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि बीजेपी को बनिया से मन भर गया है, अब महतो से मन भरना है।

Image

राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी को बधाई दी और बीजेपी की खिल्ली उड़ाई

पटना: बीजेपी ने सम्राट चौधरी को बिहार का अध्यक्ष नियुक्त किया। बीजेपी के इस फैसले की खिल्ली उड़ाते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि ऐसा लगता है कि भगवा पार्टी अपने मूल वोट बैंक, बनियों (व्यापारियों) से भटक गई है। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए राबड़ी ने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी को अपने कोर वोट बैंक बनियों से मन भर गया है और इसलिए वे अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक महतो (बिहार में निचली जाति) के साथ गए हैं। अब महतो से मन भरना है। इससे 2024 के लोकसभा चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

राबड़ी ने सम्राट चौधरी को बधाई भी दी

उन्होंने कहा कि ऐसी चालें काम नहीं करेंगी क्योंकि लोग अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएंगे। हालांकि, उन्होंने बीजेपी के नए बिहार प्रमुख के रूप में नियुक्त होने पर सम्राट चौधरी को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जिन्हें हाल ही में कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

RJD, JDU में भी रह चुके हैं सम्राट चौधरी

चौधरी ने संजय जायसवाल की जगह ली। जिनका बीजेपी के बिहार अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पिछले साल नवंबर में समाप्त हो गया था। 2018 में बीजेपी की नाव पर सवार होने से पहले, चौधरी राज्य में मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ रहे हैं।

बीजेपी ने राजस्थान, बिहार, ओडिशा, दिल्ली में बनाए नए प्रमुख

आगामी चुनावी लड़ाई से पहले बीजेपी में एक बड़े फेरबदल में, पार्टी ने गुरुवार को राजस्थान, बिहार, ओडिशा और दिल्ली के लिए नए राज्य प्रमुखों की घोषणा की।इस कदम को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की बीजेपी की तैयारियों के तहत देखा जा रहा है। राजस्थान में भी इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article